Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति फेज-5.0: कोसीकलां पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना कोसीकलां की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि बस, सड़क या किसी सार्वजनिक स्थान पर मनचलों अथवा शोहदों द्वारा छेड़खानी होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

पुलिस ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना नौहझील पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया संदेश

Next News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने के लिए संतों का मंथन