Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
परशुराम शोभायात्रा से पहले रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 3 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

हर बर्ष कि भांति इस बार भी मथुरा में भगवान परशुराम शोभायात्रा के उपलक्ष्य में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया शिविर का आयोजन लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया यह शिविर  सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ जहां युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था

परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल ने बताया कि मृत जीव को जीवित करने के लिए रक्तदान एक ऐसी प्रक्रिया है जो हर बीमार व्यक्ति क़ो एक नया जीवन प्रदान करती है

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है यह हर व्यक्ति को दान करना चाहिए इस अवसर पर समिति के पदाधिकारि मौजूद रहे तो वही आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया

Previous News

यमुना किनारे नाविकों की आजीविका पर संकट, कांग्रेस के मुकेश धनगर ने उठाई नाविकों की आवाज

Next News

श्री बाबू लाल महाविद्यालय में समर कैंप का हुआ शुभारंभ