Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जन्माष्टमी पर 3 से 5 सितंबर तक कई मार्गो तक भारी वाहनों की नो-एंट्री,

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 को लेकर मथुरा-वृंदावन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए 3 सितंबर सुबह 8 बजे से 5 सितंबर सुबह 9 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी, कॉमर्शियल और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अलग-अलग मार्गों से निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचाया जाएगा 

मथुरा में कुछ इस प्रकार रहेंगी ट्रैफिक व्यवस्था 

यातायात डायवर्जन के तहत गोवर्धन चौराहा-मंडी चौराहा से भूतेश्वर, मसानी चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मसानी से चौक बाजार-लाल दरवाजा, गोकुल तिराहा से चौक बाजार और चौक बाजार से द्वारकाधीश मंदिर की ओर कई श्रेणी के वाहनों पर रोक रहेगी इसके अलावा स्टेट बैंक चौराहा, कृष्णापुरी, लक्ष्मी नगर, डैंग गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, मछली फाटक और महाविद्या कॉलोनी समेत कई स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा 

वृंदावन में कुछ इस प्रकार रहेंगी ट्रैफिक व्यवस्था 

वृंदावन में छटीकरा से आने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है छटीकरा-वृंदावन मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग से आगे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वैष्णोदेवी पार्किंग से बसों एवं भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके साथ ही रुक्मणी विहार गोलचक्कर, मथुरा-वृंदावन मार्ग, वृंदावन कट और पानीघाट से वृंदावन की ओर भी भारी वाहनों पर रोक रहेगी बाहर से आने वालों के लिए पार्किंग की पूरी व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं यमुना एक्सप्रेस-वे और वृंदावन की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पीएमबी पॉलीटेक्निक स्कूल, खाली प्लॉट तथा आरके ज्वेलर्स के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी वृंदावन में आईटीआई पार्किंग, दारुख पार्किंग, मंडी पार्किंग, पवनहंस हेलीपैड पार्किंग, एमवीडीए पार्किंग, पशुपेठ पार्किंग, पैराग्लाइडिंग पार्किंग और शिवा ढाबा पार्किंग समेत कई स्थानों को यातायात व्यवस्था के लिए इस्तेमाल किया जाएगा पुलिस के मुताबिक इन प्रतिबंधों से फायर सर्विस, एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को मुक्त रखा गया है साथ ही मीडिया वाहनों के लिए भी निर्धारित स्थान पर अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है

Previous News

ये हैं सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा वृन्दावन में प्रस्तावित कार्यक्रम

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर झपकी बनी हादसे की वजह, क्रेटा ने पिकअप में मारी टक्कर, तीन घायल,,