भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव को लेकर मथुरा-वृंदावन में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भगवान कृष्ण की नगरी रंगीन कपड़ों एवं रंग बिरंगी लाइटों से सजने लगी है नगर निगम द्वारा मथुरा-वृंदावन के करीब 25 प्रमुख चौराहों और तिराहों की साज-सज्जा का कार्य तेजी से कराया जा रहा है |
चौराहों पर रंग-बिरंगे कपड़ों से सजावट का कार्य शुरू हो चुका है, वहीं रात्रि में शहर को रंगीन लाइटों से रोशन करने के लिए लाइटें भी लगाई जा रही हैं वही मथुरा के डीग गेट चौराहे पर सोमवार सुबह से ही रंगीन कपड़ों से सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया नगर निगम की टीमें लगातार मौके पर जुटकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है वही अबकी बार जन्माष्टमी पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की संभावना है |
ऐसे में नगर निगम का उदेश्य शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा पर्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मथुरा आगमन को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की साज-सज्जा का कार्य तेजी से कराया जा रहा है वही प्रमुख चौराहों को सजाने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था और अन्य तैयारियों को भी समय से पूरा किया जा रहा है