Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 31 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन: STF ने 2 इनामी शूटर मुठभेड़ में ढेर किए

शामली | हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो इनामी शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ और शामली पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों बदमाशों को घेरने के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित (24) और मोहित (22) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित था। जांच एजेंसियों का कहना है कि यही दोनों आरोपी अंकित बालियान की हत्या में मुख्य शूटर थे और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद यूपी एसटीएफ ने कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच में अब तक 6 लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनमें शूटर और रेकी करने वाले आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पूरे गैंग और हत्या की साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि मामले में शामिल हर आरोपी को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जा सके।

Previous News

बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था केदारनाथ में 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

Next News

रामलीला संस्थान में अध्यक्ष पद पर फंसा पेंच, सहमति न बनने पर चुनाव स्थगित