Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त बनाने की मुहिम तेज, रोहित मलान के अनशन को मिला विश्व हिंदू रक्षा परिषद का समर्थन

वृंदावन | ब्रज क्षेत्र को पूरी तरह मांस और मदिरा मुक्त घोषित कराने की मांग को लेकर अलीगढ़ निवासी रोहित मलान पिछले 20 दिनों से वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित वराह घाट पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। रविवार को उनके आंदोलन को नया समर्थन मिला, जब विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रतिनिधिमंडल कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचा और आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया।

संगठन की महिला सशक्तिकरण विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव ने रोहित मलान की मांग को जायज बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और ब्रज की पवित्रता की रक्षा के लिए यह अभियान बेहद आवश्यक है। प्रियंका ठाकुर ने परिक्रमा मार्ग पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और रात्रि के समय पुलिस व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

इस दौरान विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा एवं अपर सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ब्रज क्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री पर सख्त कार्रवाई तथा परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई।

संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक ब्रज क्षेत्र को पूर्ण रूप से मांस-मदिरा मुक्त नहीं किया जाता, तब तक यह जनआंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Previous News

भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, चारों की दर्दनाक मौत; रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली

Next News

कन्हैया के जन्मोत्सव पर मथुरा को 446 करोड़ के विकास कि सौगात,19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ