Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बारावफात जुलूस में कथित भड़काऊ भाषण पर मौलाना गिरफ्तार, वीडियो जांच के बाद पुलिस का एक्शन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है। रुद्रपुर में बारावफात जुलूस के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने मौलाना मुफ्ती मुजीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर 26 अगस्त को निकले बारावफात जुलूस के दौरान मौलाना द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक और उकसाऊ बयान दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली रुद्रपुर में बीएनएस की धारा 196(2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान वीडियो और भाषण की स्क्रिप्ट की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच में वीडियो के एडिटेड या एआई से तैयार होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर मौलाना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

एसएसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

Previous News

भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भक्तों की भीड़

Next News

थाना मगोर्रा पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, ₹64 हजार बरामद