Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सिंध नदी किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: बाघ के हमले की आशंका, परिजनों का 4 घंटे चक्का जाम

शिवपुरी के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सिंध नदी किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन से लापता सरमन आदिवासी का शव मड़ीखेड़ा ऐरवान गांव के पास नदी किनारे टुकड़ों में मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

शव की हालत बेहद खराब होने के कारण ग्रामीणों ने बाघ या भालू के हमले की आशंका जताई है। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सुबह करीब 7:30 बजे ऐरावत मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जो लगभग चार घंटे तक चला। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।

परिजनों ने मुआवजा, जमीन और सरकारी नौकरी की मांग रखी। सूचना मिलने पर प्रशासन और स्थानीय विधायक कैलाश कुशवाह मौके पर पहुंचे और समझाइश दी।

प्रशासन द्वारा 8 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा के बाद जाम समाप्त कराया गया।

Previous News

लोको पायलट के घर से बाइक, जेवर समेत लाखों का सामान लेकर चोर फरार

Next News

खुर्जा ट्रिपल मर्डर के आरोपी मयंक सैनी से पुलिस मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल