Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रंगीन लाइटों से जगमग दिखेंगी कृष्ण की लीलाएं, देर रात नगर आयुक्त ने परखी प्रकाश व्यवस्था

आगामी 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम की टीमें दिन-रात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं इसी क्रम में शनिवार देर रात नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों के आसपास तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में की गई व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आएंगे ऐसे में नगर निगम का उद्देश्य बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक संदेश देना है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट सहित विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम करीब 25 दिनों से लगातार तैयारियों में जुटी हुई है और 4 सितंबर तक सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है जन्मस्थान क्षेत्र के आसपास विशेष रूप से स्वच्छता, सजावट और सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके नगर निगम द्वारा जन्मस्थान क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं जन्माष्टमी के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर इस्तर से लगातार निगरानी की जा रही है नगर निगम का प्रयास है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा नगरी रोशनी, स्वच्छता और आकर्षक सजावट से जगमगाए और यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु ब्रज की भव्यता और व्यवस्थाओं की सुखद अनुभूति लेकर अपने गर्तव्य की ओर वापस जाये

Previous News

जन्माष्टमी से पहले नगर निगम का अतिक्रमण पर मथुरा-वृंदावन में चला अभियान, हुई बुलडोजर कार्यवाही

Next News

तीन सितंबर को मथुरा आएंगे सीएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन