Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तीन करोड़ की अष्टधातु मूर्ति के साथ युवक गिरफ्तार, मथुरा में तस्करी रैकेट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

मथुरा में 3 करोड़ की अष्टधातु मूर्ति बरामद, तस्करी के शक में 20 साल का युवक गिरफ्तार—पश्चिम बंगाल से लाई गई 16वीं सदी की मूर्ति, एक हाथ कटा मिलने से मचा हड़कंप”

मथुरा। मथुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अष्टधातु की एक प्राचीन मूर्ति के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है बरामद मूर्ति का वजन करीब 20 से 21 किलोग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक अनुमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है हालांकि मूर्ति की वास्तविक प्राचीनता, धातु और कीमत की पुष्टि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही हो सकेगी पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर मोती मंजिल के सामने चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक को रोककर तलाशी ली युवक की पहचान रोनित पुत्र हेमेन्द्र सिंह, निवासी राजनगर कॉलोनी, थाना हाईवे, मथुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हिंदू देवी की अष्टधातु की एक मूर्ति बरामद हुई, जिसका एक हाथ कटा हुआ था प्रारंभिक जांच में पुलिस को मूर्ति अष्टधातु की प्रतीत हुई है।

बताया जा रहा है कि यह मूर्ति पश्चिम बंगाल से मथुरा लाई गई थी और करीब 16वीं शताब्दी की हो सकती है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि मूर्ति की धातु की जांच अथवा नमूना लेने के लिए उसका एक हाथ काटा गया होगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मूर्ति कहां से लाई गई, क्या यह किसी मंदिर से चोरी की गई थी और इसे मथुरा तक पहुंचाने में कौन-कौन लोग शामिल हैं पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि मूर्ति उसके पिता लेकर आए थे।

पुलिस के अनुसार, रोनित के पिता बनारस में बस चालक हैं अब पुलिस युवक से पूछताछ के आधार पर कथित मूर्ति तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मूर्ति को कहां बेचने की योजना थी और क्या इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी थी फिलहाल पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 607/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 35(1), 106 और 317(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी

Previous News

गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Next News

जन्माष्टमी से पहले नगर निगम का अतिक्रमण पर मथुरा-वृंदावन में चला अभियान, हुई बुलडोजर कार्यवाही