Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 29 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस का बड़ा वार, 3 गाड़ियों से 520 किलो गांजा जब्त; ₹3 करोड़ की खेप पकड़ी गई

जशपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन आघात के तहत तीन अलग-अलग जगहों से 520 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल हो रही 3 गाड़ियां जब्त की हैं। इस कार्रवाई में एक महिला समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। जब्त गांजा और वाहनों की कुल कीमत करीब ₹3 करोड़ आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, सबसे बड़ी कार्रवाई कुनकुरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप से 246 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दूसरी कार से 248 किलो गांजा मिला, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 494 किलो गांजा जब्त किया गया।

तीसरी कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 26 किलो गांजा बरामद हुआ और इस मामले में मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी। पुलिस अब सप्लायर और यूपी में इस खेप को प्राप्त करने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन आघात के तहत अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous News

पति का अफेयर बना पत्नी की मौत की वजह - प्रेमिका ने एक्स बॉयफ्रेंड संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

Next News

भूतेश्वर स्टेशन पर 5 ट्रेनों का ब्रेक! 6 से 30 सितंबर तक नहीं होगा ठहराव