Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 29 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टिहरी में भीषण बस हादसा: अनियंत्रित बस पलटी, चपेट में आए दो स्कूटी सवारों की मौत; 11 यात्री घायल

टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड): ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस की चपेट में आए दो स्कूटी सवारों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान नंबर की यह बस जानकी सेतु पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी। भद्रकाली मोड़ के पास ढलान पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। उसी समय सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस के नीचे आ गए। 

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश के एसपीएस अस्पताल भेजा गया, जहां 11 यात्रियों का उपचार जारी है।

एसडीआरएफ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बस की चपेट में आए दोनों स्कूटी सवारों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जबकि प्रारंभिक तौर पर ढलान पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

Previous News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की रजत संकल्प शिला का महंत नृत्य गोपाल दास ने किया पूजन

Next News

रक्षाबंधन पर बहनों ने लगवाई भाई के नाम की मेहंदी