Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 26 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, इस्लामिक नारों से गूंजा कोसीकलां

हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को कोसीकलां में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा नगर नात, कलाम और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। जुलूस में शामिल आकर्षक झांकियां, हाथों में तिरंगे और हरे इस्लामिक परचम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर करीब दो बजे राठौर नगर स्थित पशु पैंठ के मदरसा रजा-ए-मुस्तुफा से तालाबशाही मस्जिद के इमाम मुफ्ती वासुनुल कादरी ने इस्लामी परचम दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और समाज के लोग अकीदत के साथ शामिल हुए। लोग नात और कलाम पेश करते हुए चल रहे थे।

जुलूस में काबा और मीनारों सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। सैकड़ों वाहनों के अलावा घोड़ों पर अरबी लिबास में सवार लोग भी जुलूस का हिस्सा बने। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए तथा तबर्रुक बांटकर जुलूस का स्वागत किया गया। नगर की मस्जिदों, मदरसों और अन्य इबादतगाहों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

जुलूस निकासा चौराहा, बल्देवगंज चौराहा, सराय शाही, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, थाना रोड, अंबेडकर पार्क, रेलवे स्टेशन, पुराना जीटी रोड, अग्रसेन चौक, शेरगढ़ चौराहा और घंटाघर होते हुए वापस मदरसा रजा-ए-मुस्तुफा पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।

समापन के अवसर पर मुफ्ती वासुनुल कादरी ने मुल्क में अमन, शांति, तरक्की और मिल्लत की खुशहाली के लिए दुआ की। उन्होंने ईद-ए-मिलादुन्नबी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जुलूस में मौलाना उवेश, हाफिज बिलाल, मौलाना जर्रार, मौलाना अब्दुल वकील, मौलाना सलीम, अनवार उर्फ अन्नू मुल्लाजी, फरीद चौधरी, रहीश मुल्लाजी, शाहिद, लहरी इस्लाम, अहसान, हाजी मंजूर, रहीश अब्बासी, कमरुद्दीन मुल्लाजी, इदरीश मैम्बर, अल्ताफ हुसैन और तौफीक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जुलूस के समापन पर समाजसेवी इस्लाम कुरैशी ने मीडिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों का फूलमाला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।

Previous News

ब्राह्मणों की बाह्य तथा आत्म शुद्धि का पर्व है श्रावणी

Next News

श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा के द्वारा ब्राह्मणों का मुख्य पर्व श्रावणी उपाक्रम कराया गया