Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रीवा में कोरेक्स विवाद: TI और BJP नेता के बीच थाने में तीखी नोकझोंक

मध्य प्रदेश के रीवा में सिविल लाइन थाने के अंदर बीजेपी नेता और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। कोरेक्स सिरप की कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने में जमकर नोकझोंक में बदल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने कोरेक्स सिरप से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी। इसी को लेकर बीजेपी नेता बंशीलाल साहू थाने पहुंचे, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते और ऊंची आवाज़ में बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

थाने के भीतर जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी के बीच हुई इस बहस ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मर्यादा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

अजय ने जीता स्वर्ण, आयुष ने रजत, GTM ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ 2026 में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र