Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 26 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड करते जिस्मफरोशी के धंधे के तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया

मथुरा में गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के काले कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने मंडी गेट के पास स्थित आरएस गेस्ट हाउस' पर छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस के कमरों में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। जिस पर आईपीएस सीओ सिटी आशना चौधरी और प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने शनिवार देर रात करीब पौने दस बजे छापेमारी की।मौके से पुलिस ने योगेश, अर्जुन और राजेश कुमार नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 6 मोबाइल फोन,नकदी और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के साथ-साथ POCSO एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश की जा रही है।वही इस कार्रवाई से इलाके के अन्य संदिग्ध गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच हुआ है।

Previous News

पिता को घर से निकालने की खबरों पर बोले बेटे - अपने कर रहे बदनाम

Next News

ब्यावरा में गौ सम्मान दिवस पर दर्दनाक सच्चाई: आवारा कुत्तों ने बछड़े को नोचा, लापरवाही आई सामने