Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 24 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी में बड़ा IAS तबादला: अंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति खत्म, संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडलायुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 17 IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव में मुरादाबाद मंडल के आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया है।

सरकार ने अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह को नया मुरादाबाद मंडलायुक्त नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज राजस्व परिषद में न्यायिक सदस्य रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। ग्रामीण विकास, आयुष, जल निगम, सहकारिता और नियोजन विभाग समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में भी नए तैनाती आदेश जारी किए गए हैं।

प्रदेश सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।

Previous News

पति जिसे भाई मानता था, वही बना पत्नी का प्रेमी… अब तीनों साथ रहने पर अड़े

Next News

प्रेमी ने जंगल में बुलाकर की प्रेमिका की हत्या, कपड़े उतारते ही सरिए से बरसाए वार