Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 24 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सफाई कर्मी से मारपीट पर भड़के कर्मचारी, आरोपी के घर के बाहर उड़ेल दिया कूड़ा

मथुरा: शहर में एक सफाई कर्मी के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कर्मचारियों ने एकजुट होकर आरोपी के घर के बाहर कूड़े से भरी गाड़ी पलट दी और विरोध प्रदर्शन किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में आरोपी के घर के बाहर पहुंचे और विरोध जताते हुए कूड़ा वहीं उड़ेल दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में सफाई कर्मचारियों का विरोध और कूड़े की गाड़ी पलटते हुए दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

बांके बिहारी मंदिर के सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, अवैध वसूली का विरोध बना वजह

Next News

पति जिसे भाई मानता था, वही बना पत्नी का प्रेमी… अब तीनों साथ रहने पर अड़े