Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में आगरा मंडल की हाई लेवल समीक्षा बैठक, विकास और कानून-व्यवस्था पर मंथन

मथुरा/वृंदावन: वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में शनिवार को आगरा मंडल के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता आगरा मंडलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आगरा परिक्षेत्र ने की।

बैठक में आगरा मंडल के सभी जनपदों में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और संवेदनशील मामलों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Previous News

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next News

चकरोड़ विवाद में मारपीट और पथराव, गोवर्धन पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार