Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों सवार गंभीर घायल

मथुरा | राया: थाना राया क्षेत्र के गांव कोयल के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, रणजीत सिंह निवासी गांव लोरिया साथनी (अलीगढ़) अलीगढ़ से राया की ओर जा रहे थे। वहीं सोनू पुत्र हरिओम निवासी नगला अमरुआ, राया कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। गांव कोयल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

कमल के हिंडोले में विराजमान हुए ठाकुर श्री द्वारकाधीश, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

Next News

चीनी की कालाबाज़ारी पर योगी का हंटर! त्योहार से पहले जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई