Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ट्रैक्टर ने सफाई कर्मी को रौंदा, भरतपुर गेट पर शव रखकर जाम

मथुरा में ड्यूटी पर जा रहे नगर निगम के एक सफाई कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सफाई कर्मी को कुचल दिया, जिसके बाद गुस्साए परिजनों और साथी कर्मचारियों ने शव को सड़क पर रखकर भरतपुर गेट पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात को संभालने की कोशिश कर रही है।

मामला थाना हाइवे क्षेत्र के जय गुरुदेव मंदिर के पास का है। जानकारी के अनुसार नगर निगम का सफाई कर्मी ओमप्रकाश शनिवार सुबह हाइवे पर सफाई ड्यूटी के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।

हादसा इतना भीषण था कि ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और नगर निगम के सफाई कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। साथी कर्मचारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश फैल गया।

इसके बाद परिजनों और सफाई कर्मियों ने शव को भरतपुर गेट पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है और क्षेत्र में यातायात प्रभावित है।

Previous News

iPhone नहीं दिलाया… 3 घंटे तक मां-बाप गिड़गिड़ाते रहे, फिर बेटे समेत तीनों की दर्दनाक मौत

Next News

कमल के हिंडोले में विराजमान हुए ठाकुर श्री द्वारकाधीश, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन