Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कंट्रोल रूम में धमाका, जिंदा जले 3 इंजीनियर! झारखंड के रामगढ़ में प्लांट बना मौत का कारखाना

झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्टील पावर प्लांट में देर रात भीषण हादसा हो गया। प्लांट के कंट्रोल रूम में टरबाइन में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें तीन इंजीनियरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा हेहल स्थित प्लांट के पावर यूनिट में हुआ। धमाका इतना तेज था कि कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारी बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मृतकों की पहचान संजीव कुमार केसरी (रांची), विनीत कुमार (बोकारो) और अभिषेक पांडे (गढ़वा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक तापमान के कारण टरबाइन के सुरक्षा तंत्र में खराबी और ओवरस्पीड होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे व नौकरी की मांग की। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

जिस मासूम पर गिरा प्लास्टर… इलाज के दौरान उसकी मौत, SN अस्पताल पर उठे बड़े सवाल

Next News

कांवड़ पटरी पर मौत का तांडव! 4 बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 6 घायल