Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 21 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, मथुरा जंक्शन पर पसरा गंदगी का अंबार

मथुरा: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर साफ दिखाई दिया। ठेका कंपनी के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने समय से वेतन न मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया, जिसके चलते स्टेशन परिसर में चारों ओर गंदगी के ढेर लग गए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें दो से तीन महीने तक वेतन नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि कई बार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, बल्कि आवाज उठाने पर नौकरी से हटाने की धमकी भी दी जाती है।

हड़ताल के कारण प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। एक ही दिन में स्टेशन की बदहाल स्थिति देखकर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारी कर्मचारियों से लगातार वार्ता करते रहे।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद स्टेशन प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दोबारा सफाई कार्य शुरू कर दिया। अब कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर स्थायी समाधान की मांग उठाई है।

Previous News

दाह संस्कार को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस अभिरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार

Next News

BREAKING NEWS | राहुल गांधी की मांग मानी गई, पेलेट गन केस में FIR दर्ज करने को तैयार हुई दिल्ली पुलिस