Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 21 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रेल कर्मचारी ने लौटाया सोने के आभूषणों और नकदी से भरा महिला का पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल

मथुरा: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक रेल कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए महिला यात्री का सोने के आभूषण, नगदी और अन्य सामान से भरा लेडीज़ पर्स सकुशल वापस कर दिया। रेल कर्मचारी की इस सराहनीय पहल की यात्रियों और जीआरपी ने जमकर प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओवरब्रिज सीढ़ियों पर ड्यूटी के दौरान रेल कर्मचारी राजवीर को एक महिला का लेडीज़ पर्स मिला। उन्होंने बिना देर किए पर्स को जीआरपी थाना में जमा कराया और रेलवे स्टेशन पर उसकी उद्घोषणा भी करवाई।

घोषणा सुनकर आजमगढ़ निवासी अजय जीआरपी थाने पहुंचे और पर्स को अपनी पत्नी का बताते हुए उसकी पहचान की। जीआरपी पुलिस की मौजूदगी में रेल कर्मचारी राजवीर ने पर्स उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

महिला के पति अजय ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मथुरा से वाराणसी जा रहे थे और जल्दबाजी में ओवरब्रिज की सीढ़ियों पर पर्स छूट गया था। पर्स में सोने के आभूषण, कुछ नगद राशि और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित मिला, जिसके लिए उन्होंने रेल कर्मचारी राजवीर का आभार व्यक्त किया।

रेल कर्मचारी राजवीर ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मिला कोई भी सामान उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। उनकी ईमानदारी ने एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी और मानवता का परिचय दिया।

Previous News

आगरा में प्यार या परवरिश? 16 साल का छात्र और 38 वर्षीय महिला टीचर एक साथ लापता

Next News

महाराष्ट्र में भाषा पर सबसे बड़ा एक्शन! 1,200 ऑटो जब्त, मराठी नहीं तो लाइसेंस भी होगा रद्द