Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 21 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS | राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे, पैलेट गन मामले में FIR की मांग

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे, जहां उन्होंने जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान कथित पैलेट गन के इस्तेमाल की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। उनके साथ पैलेट गन पीड़ित छात्र साहिल लोहबच भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी पहले डीसीपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच की प्रगति पर जानकारी मांगी। उनका आरोप है कि घटना के काफी समय बाद भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने शिकायत स्वीकार करने और मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा किए जाने की जानकारी दी है।

धरने की सूचना मिलते ही संसद मार्ग थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, मीडिया और सुरक्षा बल तैनात हो गए। कांग्रेस ने इसे छात्रों के मुद्दे पर न्याय की लड़ाई बताते हुए सरकार और दिल्ली पुलिस पर जवाबदेही तय करने का दबाव बनाने की कोशिश की है।

Previous News

घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चंद सेकंड में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Next News

होमवर्क पूरा नहीं किया… टीचर ने मारा थप्पड़, 6 साल के मासूम की मौत से मचा हड़कंप