Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 20 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा ब्रेकिंग न्यूज़ | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगी भीषण आग

मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में अचानक आग लगने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आग कार्यालय के प्रथम तल स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण किए जाने से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एसी फटने को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आग की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। रिकॉर्ड रूम में आग लगने के कारण वहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड को लेकर भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

Previous News

संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई

Next News

जलभराव से परेशान महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, बोलीं- समाधान तक नहीं उतरूंगी