मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के आसपास खाद्य विभाग की टीम ने पेड़ा बेचने वाली दुकानों पर अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गेट नंबर 1 और 2 के पास कई दुकानों की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार बिना रजिस्ट्रेशन के व्यापार करते पाए गए, जिनका मौके पर चालान किया गया। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, बिल रखने, साफ-सफाई बनाए रखने, हेल्थ सर्टिफिकेट और पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।
मुरली मनोहर मिष्ठान भंडार और लाला भइया पेड़े वाले से पेड़े के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।