Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 18 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
15 साल बाद सदर बाजार में फिर गूंजा कुश्ती का दमखम, देशभर के पहलवानों ने दिखाया हुनर

मथुरा। सदर बाजार क्षेत्र में करीब 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर ऐतिहासिक और भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। करीब 90 साल पुराना यह पारंपरिक दंगल पहले हर वर्ष नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से आयोजन नहीं हो पा रहा था। अब क्षेत्रीय युवाओं और स्थानीय आयोजकों की पहल से इस पारंपरिक दंगल को दोबारा शुरू किया गया।

पार्षद हनुमान पहलवान ने बताया कि दंगल बंद होने के कारण क्षेत्र में कुश्ती का माहौल और पहलवानों की परंपरा धीरे-धीरे कम होने लगी थी। इसी परंपरा को पुनर्जीवित करने और ब्रज की पहलवानी को नई पहचान देने के उद्देश्य से सदर क्षेत्र के युवाओं ने एकजुट होकर आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

उन्होंने दंगल अध्यक्ष गोविंद यादव उर्फ कल्लू पहलवान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यह भव्य आयोजन संभव हो सका है।

दंगल अध्यक्ष गोविंद यादव उर्फ कल्लू पहलवान और पार्षद भोला यादव ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से भारत केसरी और नामी पहलवान हिस्सा लेने पहुंचे।

आयोजक गोविंद यादव ने बताया कि दंगल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाना है। दंगल के माध्यम से स्थानीय बच्चों और उभरते हुए युवा पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार, दंगल में करीब 400 से अधिक कुश्तियां कराई गईं, जिसमें पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।

Previous News

DU में प्रोफेसर पर छात्र का हमला! पहले इंतजार किया, फिर सरेआम जड़ा थप्पड़ |

Next News

बिहार में शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका! BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी भर्ती