Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 18 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छाता में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 500 किलो दूषित पनीर नष्ट - मिलावट का सामान बरामद

मथुरा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छाता क्षेत्र में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 500 किलो दूषित पनीर नष्ट कराया, जबकि पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को छाता स्थित सोनू कुमार पुत्र छीतरमल की पनीर निर्माण फैक्ट्री पर टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान मौके से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल, आयरा और सोडियम हाइड्रो सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल 9 सैंपल जांच के लिए लिए।

खाद्य विभाग की टीम ने करीब 1.05 लाख रुपये कीमत का 500 किलो दूषित पनीर नष्ट कराया। इसके साथ ही करीब 1.25 लाख रुपये कीमत का 2000 लीटर दूध सीज किया गया। मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद मिलावटी पनीर और खाद्य पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Previous News

बैकुंठ विहार कॉलोनी में 800 पौधों का वितरण, जेवीजी फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Next News

ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, फर्नीचर और कागजात जलकर राख