Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर घर से निकला 16 वर्षीय छात्र, मथुरा-वृंदावन में तलाश तेज

मथुरा। कासगंज में परीक्षा में कम अंक आने पर पिता की डांट से दुखी होकर 16 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित बताया जा रहा है और संत प्रेमानंद महाराज के विचारों को काफी पसंद करता था। ऐसे में परिजनों को आशंका है कि वह वृंदावन या आसपास के धार्मिक स्थलों पर हो सकता है।

मामला कासगंज की आवास विकास कॉलोनी का है। यहां रहने वाला 16 वर्षीय मयंक सिंह चौहान उर्फ मन्नू बीती 7 अगस्त की देर रात बिना बताए घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन परेशान हो उठे।

बताया गया कि मयंक के कमरे से एक पत्र बरामद हुआ, जिसमें उसने दिल्ली जाकर नौकरी करने की बात लिखी है। परिजनों के अनुसार, परीक्षा में कम नंबर आने पर उसे पिता की डांट पड़ी थी, जिसके बाद वह घर से चला गया।

परिजनों का कहना है कि मयंक की अध्यात्म में गहरी रुचि थी और वह प्रेमानंद महाराज के विचारों से प्रभावित था। इसी वजह से परिवार को आशंका है कि वह वृंदावन, बरसाना या गोवर्धन की ओर गया हो सकता है।

बेटे की तलाश में परिवार मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन की गलियों में पोस्टर और पंपलेट चिपकाकर लोगों से मदद की अपील कर रहा है। सोमवार को मयंक के पिता चंद्रपाल सिंह मथुरा एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बेटे को जल्द तलाशने की गुहार लगाई।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने भी छात्र की तलाश तेज कर दी है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि मयंक के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या उसके परिजनों को सूचना दें।

Previous News

उद्घाटन के 3 महीने बाद ही गंगा एक्सप्रेसवे धंसा: 10 मीटर गहरा गड्ढा, UPEIDA में मचा हड़कंप

Next News

मथुरा में एक ही परिवार के 3 सदस्य लापता, 7 वर्षीय बेटे समेत माता-पिता की तलाश में परिजन परेशान