Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
खुद के अपहरण का रचा नाटक, रोते हुए VIDEO भेज मांगे 5 लाख… पुलिस पहुंची तो मस्ती करता मिला युवक

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 19 वर्षीय युवक ओम प्रकाश गौरीशंकर ने पुणे में खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिवार से 5 लाख रुपये मांगने का कथित प्लान बनाया। परिजनों को यकीन दिलाने के लिए उसने रोते हुए अपना वीडियो भी भेजा और बताया कि अपहरणकर्ता उसे छोड़ने के बदले रकम मांग रहे हैं। 

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने यूपी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने पुणे पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुणे पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस खड़की इलाके तक पहुंची। 

पुलिस ने बंड गार्डन पुलिस स्टेशन की टीम के साथ खड़की स्थित क्राउन प्लाजा लॉजिंग में छापा मारा। वहां कथित तौर पर जिस युवक को अपहरणकर्ताओं के कब्जे में होना बताया गया था, वही मस्ती करता हुआ मिला।

शुरुआती जांच में सामने आया कि कोई अपहरण हुआ ही नहीं था और युवक ने कथित तौर पर अपने खर्चों के लिए परिवार से पैसे हासिल करने के मकसद से पूरी कहानी रची थी।

Previous News

बीरभूम के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत… सावन में दर्शन के लिए पहुंचे थे यात्री

Next News

खेलते-खेलते चौथी मंजिल से गिरा 1 साल का मासूम, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा