Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चौबीया पाड़ा की गली गुजराना में स्कूली बच्चों को दी गयीं निःशुल्क पुस्तिका

शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री गिर्राज धरण दत्तव्य ट्रस्ट द्वारा चौबीया पाड़ा स्थित गली गुजराना नगला पाईसा में शनिवार को निःशुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं को पुस्तिकाएं वितरित की गईं ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि संस्था हर वर्ष की तरह इस बार भी कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के बच्चों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करती है

ताकि उन्हें आगामी सत्र की पढ़ाई में मदद मिल सके कार्यक्रम के दौरान करीब 400 से अधिक बच्चों ने पहुंचकर पुस्तिकाएं प्राप्त की इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की

Previous News

श्री जानकी नवमी के पावन अवसर पर दिव्य संत समागम संपन्न

Next News

WhatsApp ला रहा है ‘Notification Bubble’ फीचर: बिना ऐप खोले सीधे चैट, मल्टीटास्किंग होगी आसान