Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पहुंचीं अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, द्वारकाधीश मंदिर में किए दर्शन-पूजन

मथुरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार शाम अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने श्री द्वारकाधीश मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और गोवर्धन में गिरिराज जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सोनल शाह शाम करीब 7 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मंदिर के महाप्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।

दर्शन के बाद सोनल शाह ने मंदिर की व्यवस्थाओं और धार्मिक परंपराओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी उन्हें द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला था और दोबारा ठाकुर जी के दर्शन कर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई।

इसके बाद सोनल शाह परिजनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान केशव देव जी के दर्शन किए और चंदन व पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मां योगमाया जी के दर्शन कर गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। भागवत भवन में राधा-कृष्ण के सम्मुख भी उन्होंने माल्यार्पण और नैवेद्य अर्पित किया। मंदिर के पूजाचार्यों ने उन्हें प्रसाद, चुनरी और प्रसादी पटका भेंट किया।

सोनल शाह के दर्शन-पूजन के दौरान मथुरा-वृंदावन विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका भी स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर के अधिकारी, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत कई लोग मौजूद रहे।

Previous News

भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next News

कोटद्वार में हाथियों का झुंड हाईवे पर आया, कई गाड़ियों को पहुंचा नुकसान… ढाई घंटे थमा रहा NH-534