Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू प्रमुख चौराहों पर सज रही कृष्ण लीलाओं की चित्रकला

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और शहर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए नगर निगम की ओर से मथुरा शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष चित्रकला और सजावट का कार्य कराया जा रहा है इसी क्रम में सबसे पहले भूतेश्वर चौराहे पर चित्रकला का कार्य शुरू कार दिया गया है जोकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से चंद कदमों की दूरी पर स्थित होने के कारण भूतेश्वर चौराहा श्रद्धालुओं के आवागमन का प्रमुख मार्ग है ऐसे में नगर निगम द्वारा इसे विशेष रूप से सजाकर आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है नगर निगम की इस पहल के तहत चौराहों और प्रमुख स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कलाकृतियां और चित्र बनाए जा रहे हैं इन चित्रों के माध्यम से ब्रज की संस्कृति, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्मोत्सव की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी चित्रकला का कार्य करने के लिए अलीगढ़ से कलाकारों की टीम मथुरा पहुंची है जिसमे करीब 16 चित्रकारों की टीम पिछले लगभग एक सप्ताह से अलग-अलग स्थानों पर चित्रकला बनाने में जुटी हुई है नगर निगम की ओर से पूरे शहर को जन्माष्टमी के अनुरूप सजाने की तैयारी की जा रही है नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि जन्माष्टमी के दौरान मथुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शहर में प्रवेश करते ही ब्रज की संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की आकर्षक झलक देखने को मिले प्रमुख चौराहों पर तैयार की जा रही यह चित्रकला शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी

Previous News

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next News

वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव एवं सम्मान समारोह