Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 16 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के आभूषण बरामद

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के मुताबिक थाना गोवर्धन में दर्ज मु0अ0सं0 413/2026, धारा 305 बीएनएस से संबंधित नामजद आरोपी अभिषेक पुत्र भोला, निवासी नगला साखी राधाकुंड, थाना गोवर्धन, मथुरा को उसके दो अन्य साथियों जतिन पुत्र विष्णु और विष्णु पुत्र नेमसिंह के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को नगला सांखी ई-रिक्शा मार्ग की तरफ करीब 100 मीटर दूर से दोपहर करीब 12:30 बजे चोरी किए गए माल के साथ दबोचा।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को वादी विष्णु पुत्र मंडरी लाल, निवासी नगला साखी राधाकुंड ने थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी अभिषेक ने घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी अभिषेक के साथ दो अन्य आरोपियों जतिन और विष्णु को भी प्रकाश में आने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के 4 कंगन, 1 नथिनी, 1 टीका और 1 हार के अलावा सफेद धातु की 1 जोड़ी पायल बरामद की है। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र भोला, निवासी नगला साखी राधाकुंड, जतिन पुत्र विष्णु, निवासी नगला साखी राधाकुंड और विष्णु पुत्र नेमसिंह, निवासी रहेड़ा थाना बरसाना, हाल निवासी शालीमार रोड थाना कोसीकलां, मथुरा के रूप में हुई है।

Previous News

ऑपरेशन प्रहार में महावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम अवैध एल्प्राजोलम पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next News

महावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल और नकदी के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार