Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
COD मैदान में चौकीदार की हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में चौकीदार की हत्या से सनसनी फैल गई। COD मैदान में भवानी सिंह नामक चौकीदार का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। भवानी सिंह रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को मैदान में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में सामने आया कि भवानी सिंह के सिर को ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है।

प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने जल्द खुलासे की बात कही है।

Previous News

DPS स्कूल में 10वीं छात्र से मारपीट, जबड़ा फ्रैक्चर और कई दांत टूटे

Next News

रेखा यादव को महिला आयोग अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर बवाल, BJP के अंदर ही विरोध तेज