Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे DM-SSP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हरियाली तीज के पावन पर्व पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। इसी क्रम में DM और SSP ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया और मौके पर सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत देखी। अधिकारियों ने भीड़ की स्थिति, श्रद्धालुओं की आवाजाही और पुलिसकर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया।

इसके बाद DM-SSP ने CCTV कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ‘तीसरी आंख’ के जरिए मंदिर और आसपास के क्षेत्रों पर रखी जा रही निगरानी की जानकारी ली और CCTV कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था को देखा।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कराने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ आपातकालीन रास्तों को हर समय सुचारू रखने के भी निर्देश दिए गए।

हरियाली तीज के मौके पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

Previous News

अयोध्या पहुंचे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रामलला के दरबार में टेका माथा; संतों से लिया आशीर्वाद

Next News

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के रंग में रंगा मथुरा