Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एफीनिटी एजुकेशन खोलेगा युवाओं के सुरक्षित भविष्य का रास्ता, मथुरा में शाखा का हुआ शुभारंभ

मथुरा सहित आगरा, अलीगढ़ और भरतपुर के युवाओं के लिए शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नई राह खुलने जा रही है। भारत के कई बड़े शहरों में अपनी पहचान बना चुका एफीनिटी एजुकेशन अब इन क्षेत्रों के युवाओं को डॉक्टर की पढ़ाई और मेडिकल कॉलेज के चयन को लेकर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।

इसी उद्देश्य से एफीनिटी एजुकेशन की मथुरा शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद अतिथियों और सदस्यों का पटुका पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, मेडिकल करियर और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

एफीनिटी एजुकेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को मेडिकल शिक्षा, कॉलेज चयन और करियर से जुड़े सही विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि युवा अपनी योग्यता और भविष्य के लक्ष्य के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।

मथुरा शाखा के माध्यम से मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और भरतपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। संस्था का प्रयास है कि विद्यार्थियों को सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन के जरिए उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में मदद मिले।

कार्यक्रम के दौरान संचालकों ने एफीनिटी एजुकेशन की कार्यप्रणाली और मथुरा शाखा की आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों और गणमान्य अतिथियों ने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

Previous News

सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने समर्थकों संग फहराया तिरंगा, देश की एकता का लिया संकल्प

Next News

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शान से लहराया तिरंगा, रेल अधिकारियों और यात्रियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि