Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संभल के निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हादसा, छज्जा गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल से स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। असमोली क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य दरवाजे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में तीन बच्चे मलबे में दब गए, जिसमें कक्षा तीन के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे कार्यक्रम देखने के लिए मुख्य दरवाजे के छज्जे पर चढ़ गए। अचानक छज्जा नीचे आ गिरा और बच्चे मलबे में दब गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कक्षा तीन के 10 वर्षीय छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात की। एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Previous News

UPSC CSE Mains 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 21 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

Next News

सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने समर्थकों संग फहराया तिरंगा, देश की एकता का लिया संकल्प