Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति और गंगा समिति की बैठक में दिए निर्देश

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारि   मौजूद रहे बैठक में पर्यावरण संरक्षण, यमुना प्रदूषण नियंत्रण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा ईंधन संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई जिलाधिकारी ने बताया कि यमुना में गिरने वाले नालों को टैप कर उनके उपचार और उचित प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि नदी को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।

इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा गैस, डीजल और पेट्रोल से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो बैठक में उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लाउड मैनेजमेंट सहित पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित दिशानिर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए इस दौरान पुलिस विभाग, विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए तय लक्ष्यों और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें

जिससे शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके

Previous News

कनाडा में बैठे मास्टरमाइंड दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क, आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Next News

मथुरा जंक्शन RPF का जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश