मथुरा के महिला थाना परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला थाना में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया। पुलिसकर्मियों ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।
इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। महिला थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने आमजन की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।