Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के ASP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को मिलेगा प्रतिष्ठित MSM मेडल, सम्मान की घोषणा से पुलिस महकमे में खुशी

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर मथुरा पुलिस के लिए गौरव बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ यानी MSM मेडल से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। सम्मान की घोषणा होते ही मथुरा पुलिस महकमे और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सुरेश चंद्र रावत को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सम्मान की घोषणा के बाद ASP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के सहयोग और विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति उनका समर्पण आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जारी रहेगा।

मथुरा पुलिस के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को प्रतिष्ठित सेवा सम्मान के लिए चुना जाना पूरे पुलिस महकमे के लिए गौरव का क्षण है।

ASP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत की इस उपलब्धि से मथुरा पुलिस परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है।

Previous News

मथुरा नगर निगम कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने फहराया तिरंगा

Next News

इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने थाना गोविंद नगर में शान से फहराया तिरंगा, दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ