Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
किशोरी रमण महाविद्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

मथुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों, एनसीसी तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत केंद्र, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता राष्ट्रभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। हमें स्वतंत्रता के गौरव को सदैव अपने हृदय में संजोकर रखना चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

रैली में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “तिरंगे का मान, मेरा स्वाभिमान” और “तिरंगा मेरी शान है, हर घर की पहचान है” जैसे गगनभेदी नारों के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि 17 अगस्त 2026 तक अपने घरों, मकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराएंगे और आसपास के लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीण अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में माय भारत केंद्र, मथुरा के युवा कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन अग्रवाल तथा एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल कौशिक की प्रमुख भूमिका रही।

Previous News

मथुरा में ट्रक-ट्राला भिड़ंत के बाद हाईवे पर बिखरे खजूर, लूटने की मची होड़

Next News

मथुरा में हत्याकांड का खुलासा, बहन के प्रेमी ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या