Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गगनभेदी जयकारों के साथ वार्ड 61 में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत मथुरा-वृंदावन महानगर के हृदय स्थल चतुर्वेदी पुरम, चौबिया पाड़ा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर, गोपाल गली चौबच्चा मोहल्ला से हुआ। इसके बाद यात्रा गली पीरपंच, बारी गली, हनुमान गली, ताजपुरा, सतघड़ा, गताश्रम टीला, ककोरन घाटी, कुआ गली, गूजर हट्टा, दशभुजी गणेश जी मंदिर, छौका पाड़ा और रतन कुंड होते हुए वापस चौबच्चा मोहल्ला पहुंची।

इसके बाद यात्रा गोपाल मंदिर पहुंची, जहां भव्य कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा में स्थानीय पार्षद रचना रामकिशन पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर संघ चालक विजय कुमार बंटा सर्राफ, समाजसेवी एवं पूर्व सभासद बालकृष्ण पाठक, भाजपा मथुरा महानगर उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक एडवोकेट, निवर्तमान पार्षद रामदास चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

इसके अलावा भाजपा होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महामंत्री नितिन चतुर्वेदी, मंत्री अभिषेक चतुर्वेदी, ज्योति चतुर्वेदी, मनोनीत पार्षद शिवकुमार रावत और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता समेत सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे मार्ग में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Previous News

मारपीट मामले में नया मोड़, फर्जी FIR और नाबालिगों को फंसाने का आरोप

Next News

वार्ड 60 में निकली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, पार्षद नीरज वशिष्ठ ने घर-घर तिरंगा लगाने की अपील