Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वृंदावन पुलिस ने दबोचा

मथुरा। थाना वृंदावन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 11 अगस्त 2026 को राजपुर जाने वाले मार्ग पर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप वर्मन पुत्र मोतीलाल वर्मा, निवासी शाहू मोहल्ला धबारी, सतना, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 399/2026, धारा 64(2)(m), 351(3) BNS एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना वृंदावन में तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ जनवरी माह में उसके सगे मामा दिलीप वर्मन ने गलत काम किया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व एक अन्य आरोपी चन्द्रभान वर्मन ने भी नाबालिग के साथ गलत काम किया। घटना की जानकारी परिवार को देने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

शिकायत के आधार पर थाना वृंदावन पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे आरोपी दिलीप वर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा दूसरे आरोपी चन्द्रभान वर्मन की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी मथुरा गेट उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, हेड कांस्टेबल जिनेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल रितेश शामिल रहे।

Previous News

मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया फोन और 600 रुपये बरामद

Next News

मां के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर जमीन पर लोन लेने का आरोप, राया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार