Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने सीखी माइक्रोसॉफ्ट एज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग की बारीकियां

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा माइक्रोसॉफ्ट से मान्यताप्राप्त प्रशिक्षक के माध्यम से ‘एजेड-900: माइक्रोसॉफ्ट एज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग की बुनियादी जानकारी, माइक्रोसॉफ्ट एज्योर प्लेटफॉर्म और इंडस्ट्री में इसके बढ़ते उपयोग से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षक मानस श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग की मूल अवधारणाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक संगठन स्केलेबिलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी, कॉस्ट-एफिशिएंसी और बिजनेस इनोवेशन को बेहतर बनाने के लिए क्लाउड सर्विसेज का तेजी से उपयोग कर रहे हैं।

मानस श्रीवास्तव ने वैश्विक आईटी इंडस्ट्री में क्लाउड प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर सर्टिफिकेशन के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों पर भी प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

तकनीकी सत्र के दौरान विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग की मूल बातें, पब्लिक क्लाउड, प्राइवेट क्लाउड और हाइब्रिड क्लाउड जैसे डिप्लॉयमेंट मॉडल की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही Infrastructure as a Service (IaaS), Platform as a Service (PaaS) और Software as a Service (SaaS) जैसे क्लाउड सर्विस मॉडल को भी उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट एज्योर की विभिन्न सेवाओं और उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

वेबिनार के दौरान विशेषज्ञ ने इंडस्ट्री में क्लाउड टेक्नोलॉजी के वास्तविक उपयोग से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत किए। इससे विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग के जटिल कॉन्सेप्ट को सरल तरीके से समझने में मदद मिली।

वेबिनार के संयोजक संस्कृति स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. पंकज गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का समन्वय विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अमित मिश्रा ने किया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग की मजबूत बुनियाद देने और दुनिया के प्रमुख क्लाउड प्लेटफॉर्म में शामिल माइक्रोसॉफ्ट एज्योर से परिचित कराना था।

उन्होंने कहा कि यह वेबिनार एकेडमिक लर्निंग और इंडस्ट्री की जरूरतों के बीच की दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रहा। साथ ही विद्यार्थियों को माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन के लिए प्रेरित किया गया।

वेबिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से क्लाउड कंप्यूटिंग और एज्योर से जुड़े सवाल पूछे और सक्रिय रूप से चर्चा में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को क्लाउड टेक्नोलॉजी की व्यावहारिक समझ विकसित करने, तकनीकी कौशल मजबूत करने और भविष्य में क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक उपयोगी मंच प्रदान किया।

चित्र परिचय: संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर क्लाउड कंप्यूटिंग की जानकारी प्राप्त करते विशेषज्ञ एवं विद्यार्थी।

Previous News

विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए मां के दूध के फायदे

Next News

शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी आयुर्वेद की व्यावहारिक दुनिया, भरतपुर-जयपुर में हासिल किया ज्ञान