Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सावन के दूसरे सोमवार पर भूतेश्वर मंदिर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त हिदायत

मथुरा। आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सावन के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों के आसपास नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानदारी करने वाले दुकानदारों को मौके से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सावन सोमवार के चलते शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम ने यह कार्रवाई की।

नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैलाकर रास्ता बाधित न करें। अधिकारियों ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 
 
Previous News

जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो’ रैली पर बवाल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन - कार्यकर्ता धरने पर बैठे

Next News

कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान, 59 यात्रियों पर कार्रवाई, 27,150 रुपये जुर्माना वसूला