Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर में 1600 किलो सोन पापड़ी नष्ट, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट नहीं मिली

जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने एक सोन पापड़ी निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 1600 किलो सोन पापड़ी मौके पर ही नष्ट करवा दी। जांच के दौरान तैयार सोन पापड़ी पर न तो पैकेजिंग की तारीख अंकित मिली और न ही उपभोग की अंतिम तिथि दर्ज थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर स्थित मेसर्स आनंद धाबास की सोन पापड़ी निर्माण इकाई में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां भी सामने आईं। टीम ने सोन पापड़ी और बादाम कटिंग के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं।

अनिवार्य लेबलिंग के नियमों का पालन नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए करीब 1600 किलो सोन पापड़ी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, प्रतिष्ठान को अन्य कमियों के संबंध में इम्प्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई राजस्थान में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय और मानक गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों का ही इस्तेमाल करें तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की सूचना विभाग को दें।

 
 
Previous News

अहमदाबाद के PG की छत पर छात्रा से हैवानियत, सिक्योरिटी गार्ड ने बनाया शिकार; आरोपी गिरफ्तार

Next News

जन्माष्टमी में 25 दिन बाकी, मथुरा की सड़कों पर 1-1 फीट के गड्ढे! श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे या गड्ढे देखने? क्या गड्ढों में होगा श्रद्धालुओं का स्वागत?