Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा के ताजगंज में धंसी सड़क, फंसा मेटाडोर - सपा नेता बोले- यही है विकास की हकीकत!

आगरा। ताजनगरी आगरा में बारिश के बाद सड़क धंसने का मामला सामने आया है। कमलानगर क्षेत्र की कर्मयोगी कॉलोनी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे मौके पर गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद सड़क निर्माण और विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सड़क धंसने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीढ़ी के सहारे सड़क के बने गहरे गड्ढे में उतरकर सरकार के विकास कार्यों पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए इसे विकास के दावों की हकीकत बताया।

सपा नेता के गड्ढे में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह सड़क की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद सड़क धंसने की घटना ने स्थानीय स्तर पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।

Previous News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कोसीकलां, बठेन गेट पर डाक कांवड़ियों का भव्य स्वागत

Next News

रिटायर्ड फौजी की बाइक फिसली, डंपर के पहियों के नीचे आने से मौके पर मौत