Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

जीआरपी ने प्लेटफॉर्म से दबोचे आरोपी, चोरी के दो मोबाइल बरामद

मथुरा। रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पर मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जीआरपी आगरा के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन परिसर में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 8/1 के बीच स्थित पार्क से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक सिंह (36) निवासी रानीपुर, थाना लालगंज, जिला रायबरेली तथा पवन (28) निवासी ग्राम गेरसामोखा, थाना घुमना, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललित भाटी, उपनिरीक्षक टीटू कुमार, उपनिरीक्षक अमित बालियान, हेड कांस्टेबल मोहित शर्मा, हेड कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 
Previous News

60 फीट गहरे कुएं में गिरी भैंस, 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाली गई

Next News

एडवांस के ₹2.75 लाख मांगे तो युवती को जड़ा थप्पड़, बीच-बचाव करने आए दोस्त का सिर फोड़ा