मथुरा;वृंदावन। थाना वृंदावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान सौ फुटा पुल के नीचे से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की रात करीब 2:15 बजे वृंदावन पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सौ फुटा पुल के नीचे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धारा पुत्र शरमन के रूप में हुई है। वह मैसी ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे, थाना फतेहपुर सीकरी, जनपद आगरा का रहने वाला है। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 529/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, अद्धा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित सिंह, हेड कांस्टेबल विमल कुमार और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।